
जमशेदपुर : गोविंदपुर रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित रोड ओबर ब्रिज (आरओबी) के लिए भू-अर्जन पदाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को छोटा गोविदंपुर रेलवे क्रासिंग के निकट आशा भवन में ग्रामसभा हुई। इसमें ग्रामीणों के साथ ग्राम प्रधान, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य शामिल हुए, जबकि सरकार का कोई वरीय अधिकारी शामिल नहीं हुआ। ग्रामीणों ने सीओ, बीडीओ, रेलवे या भू-अर्जन अधिकारियों की अनुपस्थिति पर सवाल खड़ा किया। ग्रामसभा में एक ही सरकारी अधिकारी जमशेदपुर प्रखंड के राजस्व उपनिरीक्षक किशन कुमार राय शामिल हुए। इसे लेकर भी हो-हल्ला हुआ। पथ प्रमंडल जमशेदपुर के अंतर्गत खासमहल, सरजामदा, गदड़ा, छोटा गोविदंपुर, आसनबनी, जादुगोड़ा पथ में छोटा गोविदंपुर रेलवे क्रासिंग के पहुंच पथ गोविंदपुर में ओवरब्रिज को लेकर आमसभा हुई। (नीचे भी पढ़ें)

सभा में सर्वसम्मिति से यह प्रस्ताव पारित हुआ कि प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज का स्थान परिवर्तन हो या फिर रेलवे क्रासिंग का अंडरग्राउंड ब्रिज बनाया जाए। बस्तीवासियों ने क्रमवार अपनी बातें रखी। कहा कि प्रस्तावित जमीन पर ब्रिज बनाने से कम से कम एक हजार परिवार प्रभावित होगा। 300 से ज्यादा घर व दुकानें टूूटेगी तो हजारों लोगों का प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार प्रभावित होगा। विकास की जगह विनाश बर्दाश्त नहीं होगा। इसके लिए विग इंग्लिश स्कूल के पीछे खाली जमीन से पूूल बनवाने की बात कही गई। खाली जमीन पर पूल बनवाने से घनी आबादी प्रभावित नहीं होगी। अगर ऐसा संभव नहीं है तो रेलवे क्रासिंग को अंडरग्राउंड बनाया जाए, इससे भी लोगों का नुकसान नहीं होगा। बस्तीवासियों ने सुझाव दिया कि ऐसा करने से सरकार के बजट में कमी आएगी तथा लोगों का नुकसान भी नहीं होगा। ग्रामसभा की अध्यक्षता जम्मी भास्कार ने की। बस्तीवासियों की बातें को नोट किया गया, फिर उसे संबंधित विभाग को भेजा जाएगा। ग्रामसभा में सुबोध चंद्र गोराई, जयकांत सिंह, सरोज बागती, अर्जुन कुमार, श्याम मैती, निताई कृष्ण पाल आदि ने अपने विचार रखे। सभा में राजस्व उप निरीक्षक किशन कुमार राय, मुखिया संजय सिंह, उप मुखिया संघ के अध्यक्ष सतवीर सिंह बग्गा, मुखिया सोनका सरदार, चंपा बारदा, पंसस बबिता देवी, गणेश गोप, वार्ड मेंबर सुनील कुमार, देबु गोप, नागरिक प्ंचायत समिति के बीबी धर, पी. भट्टाचार्यी, जितेंद्र शर्मा, मनोज दास, पूर्व उप मुखिया अनिल कुमार सिंह, फुल कुमारी, मुखिया शिवलाल लोहरा समेत पचासों लोग आमसभा में शामिल थे। (नीचे भी पढ़ें)

सभा में सर्वसम्मति से ये प्रस्ताव हुए पारित
1. प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज का विरोध
2. गोविंदपुर विग इंग्लिश स्कूल के पीछे से रेलवे ओवरब्रिज निर्माण करना व पहुंच पथ बनवाना
3. गोविदंपुर पीएच हॉल्ट के आगे ओवरब्रिज का निर्माण व शर्मा स्कूल के बगल से पहुंच पथ बनवाना
4. गोविंदपुर रेलवे क्रांसिंग के पास अंदर पास मार्ग बनवाने का प्रस्ताव।





