
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धतकीडीह में सोमवार देर रात एक तेज़ रफ़्तार स्कार्पियो अनियंत्रित हो गई. स्कार्पियो ने सड़क किनारे खड़ी दो बाइक में टक्कर मार दी जिससे दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गई. इस घटना में दो लोग घायल हो गए. दोनों घायलों को इलाज के लिए टीएमएच भेजा गया है. इधर स्थानीय लोगों ने घटना के बाद चालक को पकड़ लिया है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया. स्थानीय लोगों के अनुसार कार कदमा से साकची की ओर जा रही थी. वह काफी तेज़ रफ़्तार में थी. धतकीडीह मोड़ के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बाइक से जा टकराई.






