जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला महामंत्री अनिल मोदी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. श्री मोदी ने कहा कि नितिन नवीन का संगठनात्मक अनुभव, कर्मठता एवं पार्टी के प्रति समर्पण सर्वविदित है. उनके नेतृत्व में भाजपा का संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा देश भर में पार्टी की विचारधारा को नई मजबूती मिलेगी. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने विश्वास जताया कि श्री नवीन के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा एवं दिशा मिलेगी. अनिल मोदी ने कहा कि यह नियुक्ति कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे संगठनात्मक कार्यों में गति आएगी.











