जमशेदपुर: टाटा स्टील लाइम प्लांट के इलेक्ट्रिक विभाग की ओर से रविवार 14 दिसंबर को पालना डैम में वनभोज का आयोजन किया गया. इस वनभोज विभाग से कर्मचारियों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया. सभी पालना डैम का व लजीज व्यंजन का आनंद उठाया. इस दौरान इलेक्ट्रिकल विभाग के कर्मचारियों ने कल हुए टाटा वर्कस यूनियन के वार्षिक आम सभा के सफल आयोजन के लिए टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष की प्रशंसा की और उन्हें बधाई दी. अध्यक्ष ने भी सभी को आम सभा में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया और सभी कुशलक्षेम जाना.











