
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर निवासी 42 वर्षीय श्रेया नाग ने डिप्रशन (अवसाद) में आकर फांसी लगा ली. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे फंदे से उतारकर एमजीएम अस्पताल लेकर गए जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. घटना की जानकारी देते हुए मृतका के बेटे नरेश ने बताया कि वह अपने पिता के साथ साकची में एक कपड़े की दुकान में काम करता है. दोपहर को जब वह खाना खाने के लिए घर पहुंचा और मां को आवाज दिया कि खाना दे दो. जब आवाज का जवाब नहीं आया तो वह कमरे के भीतर गया तो देखा कि उसकी मां ने फांसी लगा ली है. आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर एमजीएम अस्पताल लेकर गए जहां उसे मृत घोषित किया गया. नरेश ने बताया कि उसकी मां डिप्रेशन में रहती थी. इसके लिए मां का इलाज भी चल रहा था.














