जमशेदपुर : जमशेदपुर के किताडीह स्थित दुर्गा पूजा मैदान के काली बाड़ी में 19 फरवरी को नि:शुल्क नेत्र जांच, मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा. पूर्णिमा नेत्रालय तमोलिया की ओर से नेत्र जांच, वहीं मेडलाइन अस्पताल बिष्टुपुर के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा. नेत्र जांच सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक और स्वास्थ्य शिविर सुबह दस से दोपहर दो बजे तक चलेगा. कार्यक्रम के दौरान बस्तीवासी इसका लाभ ले सकते है.



