जमशेदपुर: सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर सामाजिक संस्था भारतीय जागृति संघ (एम-क्लब), कदमा की ओर से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया. यह कार्यक्रम उत्क्रमित मध्य विद्यालय डोबो–चांडिल में आयोजित किया गया, जहां विद्यालय के कुल 176 बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई. कार्यक्रम के दौरान संघ के महासचिव संतोष शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की मजबूत नींव है और जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना संस्था का मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि संघ भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और शैक्षणिक कार्य करता रहेगा. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष संतोष मिश्रा सहित विक्की यादव, अरविंद पटेल, कमलेश शर्मा, कमल, सोमनाथ, बबलू, राहुल, पप्पू, कन्हैया, अजित, अमित सिंह, प्रवीण, राज, सोनू और रवि तिवारी ने सक्रिय रूप से भाग लिया. कार्यक्रम से बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला.




