जमशेदपुर : जमशेदपुर में जरूरतमंदों को मदद करने के लिए लगातार लोगों की मदद करने के लिए लोग आगे आ रहे है. इसके तहत पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की टीम अलग-अलग समूह में काम कर रही है. इसके तहत बैनर भी अलग-अलग ही इस्तेमाल हो रहा है.

पवन अग्रवाल एंड टीम ने कुष्ठ आश्रम में बांटे सर्फ और साबुन
सामाजिक और धार्मिक संस्था श्री श्याम भक्त मंडल द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के निर्देश पर समाज के सबसे कमजोर और अंतिम वर्ग के बीच जाकर राहत साम्रगी का वितरण किया. जमशेदपुर के साकची बाराद्वारी स्थित विवेकानंद तथा पटेल आश्रम के 180 परिवारों को सर्फ़, नहाने और कपड़ा धोने का साबुन और चुडा गुड़ का वितरण किया. इस अवसर पर सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखते हुए लोगो को कोरोना जैसी महामारी से बचने हेतु जागरूक भी किया गया. पवन अग्रवाल के नेतृत्व में श्याम भक्तो की टोली कुष्ट आश्रम के घर-घर जाकर राहत सामानों का वितरण किया. उद्देश्य सिर्फ यही की हर गरीब तक सेवा किया जाए. उचाईयों में बसे इन परिवारों के परेशानी को नजदीक से जानने का अवसर भी मिला. पवन अग्रवाल ने जल्द ही मास्क भी उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया. स्लम एरिया में विशेष रूप से रघुवर दास का निर्देश के आलोक में चयनित स्थानों में कार्य किया जा रहा है. इस अवसर पर मुरारी अग्रवाल, राजु खंडेलवाल, बजरंग अग्रवाल, मालीराम अग्रवाल, धरनराज गुप्ता, बसन्त अग्रवाल ने सराहनीय योगदान दिया.

दिनेश, खेमलाल और टीम ने बांटे राशन
जमशेदपुर पूर्वी के पूर्व विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के दिशा-निर्देश पर लगातर सेवा कार्य जारी है. जमशेदपुर के भाजपा जिला अध्यक्ष और बस्ती विकास समिति के नेता खेमलाल चौधरी ने अपने दल बल के साथ कई जगहों पर सेवा दी. आज से दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा-ऑटो चालक, दुकान में काम करने वाले लोगों को संगठन द्वारा चिन्हित कर सूची बनाकर घरों तक राशन पहुँचाने का कार्य किया. 200 परिवारों के बीच राशन सामग्री का संस्था के युवा सदस्यों के माध्यम से किया गया. इसके तहत टुइलाडूंगरी, गाढ़ाहाबासा, न्यू डी एस, सोनारी, बागुन्हातु, भक्तिनगर, केबुल बस्ती ऐसे स्थानों पर जरूरतमंद परिवार तक पहुँचने का कार्य किया गया. सामग्री की पैकिंग करते समय भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने अवलोकन किया और सेवा कार्य के लिए सभी का आभार प्रकट किया. इस कार्य को सम्पन्न करने में खेमलाल चौधरी द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है उनके निर्देशन में ही कार्य सम्पन्न हो रहे है.

भारत राष्ट्र छात्र संघ ने असहायों की मदद की
भारत राष्ट्र छात्र संघ द्वारा रोजाना 150-200 गरीब असहाय लोगों के बीच भात एवं सब्जी का वितरण किया जाता है. संघ का मानना है कि जब तक संभव हो हमें गरीब एवं असहाय लोगों की मदद करनी चाहिए वह हमारे समाज का एक अभिन्न अंग है. इस कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता स्वयं भोजन पका कर उसे पैक करके जरूरतमंदों के बीच जाकर जन वितरण करते हैं. कार्यक्रम में मुख्य रूप से कौशिक पाल, राहुल चौधरी, दीपक मिश्रा, अनुनय शुक्ला, यश जुमानी, आदित्य भारद्वाज आदि शामिल हैं.

न्यू ग्रीन सिटी के लोगों ने मानगो इलाके में की सेवा
मानगो में न्यू ग्रीन सिटी में रहने वाले लोगों ने अपने प्रेसिडेंट निर्मल सिंह के नेतृत्व में बालीगुमा बस्ती, खड़िया बस्ती, शंकोसाई के जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क का वितरण किया गया. 210 जरूरतमंद परिवार को आटा, चावल, दाल वितरित किया गया और सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखा गया. न्यू ग्रीन सिटीवासियों ने सोचा कि जब हम भरपूर भोजन कर रहे हैं तो कोई भूखा ना सोए. इस अभियान को बढ़ाया और आगे भी चलता रहेगा. निर्मल सिंह ने कहा कि इस अभियान को आगे भी जारी रखा जायेगा. इसके तहत आदमियों का खाना बनवाया जाएगा और वितरित किया जाएगा. सोसाइटी वासियों की तरफ से इसमें पूरे सोसाइटी का योगदान रहा. मुख्य रूप से हरेंद्र सिन्हा, रमेश प्रसाद, विवेकानंद सरकार, अरुण कोयला, आर्यन सिंह, रमेश गुप्ता, अरविंद कुमार, सुधीर राय, शंभू श्रीवास्तव, शीलभद्र सिन्हा, पिंकी कपूर, मनीष भगत, कपिल सिंह, संजय पांडेय, अनीश कुमार, राकेश कुमार, विकास सिंह, मनोरंजन ठाकुर एवं अनेक लोग थे.

मारवाड़ी युवा मंच ने गांवों में बांटे सामग्री
मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी जी उपस्थिति में मानगो डिमना स्थित गेरुआ गांव में जरूरतमंद परिवारों के बीच 100 पैकेट राशन सामग्री एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया. मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा का लक्ष्य हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे सेवा. शाखा की यह पहल उन परिवारों के लिए जो इस आपातकालीन स्थिति में अपने परिवार का पालन पोषण नहीं कर पा रहे हैं. यह कार्यक्रम अध्यक्ष मनीषा संगी के नेतृत्व में एवं सचिव उषा चौधरी, कविता अग्रवाल के सहयोग से पूरा हुआ.







