जमशेदपुर : हिंदू नव वर्ष यात्रा हेतु मानगो के डिमना रोड स्थित राजस्थान भवन में हिंदू नव वर्ष यात्रा के संरक्षक रामबाबू तिवारी ने मीडिया को संबोधित करते हुए यात्रा से संबंधित अधिकृत रूप से जानकारी साझा किया. उन्होंने कहा कि नववर्ष यात्रा वर्षन वर्ष आयोजित होता रहा है, यात्रा का उद्गम स्थल एमजीएम मैदान डिमना मानगो, डिमना से सुभाष मैदान है, डिमना से सुभाष मैदान भगवा स्नान हेतु सजधज कर तैयार है. हिंदू नववर्ष यात्रा भव्य शोभा यात्रा का संस्थापक मृत्युंजय द्वारा बीजारोपण वर्षों पूर्ण किया गया था, जो आज शहर में एक विशाल भव्य हिंदू नववर्ष यात्रा का रूप लिया हैं और अनवरत यह चलता रहेगा. इन लोगों ने कहा कि कई पूरक यात्रा निकल रहे है, उन सभी सनातनियों को हमारा समर्थन हैं. हम सबका ध्वज एक ही ध्वज केसरिया ध्वज है, जिसके अंतर्गत यात्रा निकाली जा रही है. हिंदू नववर्ष यात्रा हेतु समस्त जमशेदपुर की सनातनीयों, सभी सामाजिक संगठन, व्यापारिक संगठन, राजनीतिक संगठन, से निवेदन है आग्रह है अपनी चट्टानी इरादों के साथ यात्रा में शामिल होकर विशाल हिंदू नव वर्ष यात्रा में भगवा स्नान करने पहुंचे.(नीचे भी पढ़े)
प्रशासन द्वारा तय सड़क मार्ग से एवं दिशा निर्देश के अंतर्गत अनुशासित एवं मर्यादित तरीके से यात्रा निकाली जायेगी एवं यात्रा की शोभा बढ़ाई जायेगी. हिंदू नव वर्ष यात्रा के अध्यक्ष सर्वजीत तिवारी ने कहा कि हिंदू नववर्ष यात्रा में अधिक से अधिक युवा साथी बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और प्रशासन के द्वारा जो रूट चार्ट दिया गया है उसके बारे में साझा करते हुए कहा कि प्रशासन के द्वारा हमे डिमना मैदान पर एकत्रीकरण होकर डिमना चौक से होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर संकोसाई चेक पोस्ट पारस नगर हीरा होटल मानगो होते हुए महाराणा प्रताप चौक पुराण किताब दुकान बंगाल क्लब होते हुए आम बागान मैदान तक हिंदू नववर्ष यात्रा के द्वारा भारत माता की आरती की जाए. हिन्दू नववर्ष यात्रा के संस्थापक मृत्युंजय कुमार ने हिन्दुओं के नये साल के इतिहास बताते हुए पाश्चात्य कोलाहल में अपनी देश की संस्कृति ना भूलें पश्चिमी सभ्यता कभी भी हमारी बराबरी नहीं कर सकती होहड़ता कभी भी भारतीय समाज का अंग नहीं बन सकता हमारी संस्कृति जीवंत है. प्रेस वार्ता मे प्रमुख रूप से उमेश सिंह, दशरथ चौबे, अवतार सिंह गाँधी, जितेंद्र सिंह रावत, रमेश हासदा, नितिन चंद्र त्रिवेदी, राजेश सिंह, राकेश साहू, मुकेश चौहान, सुमित श्रीवास्तव, दीपक भदानी, नितेश मित्तल, दया, बुढ़ा मंडल शुभांशु श्रीवास्तव, छोटू सिंह, अनिल ठाकुर, मनोज कुमार शर्मा, विकास सिंह, मनोज बरनवाल, मुचिराम बाउरी, महेश सिंह, मनोज बाजपेयी, संजय वर्मा, वैभव सिंह (मानगो), राहुल हिंदू, युधिष्ठिर महतो, चंदन काशी, सिसान्त मौर्या समेत अन्य उपस्थित थे.














