
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित होटल अल्कोर में देह व्यापार करने के मामले में पुलिस ने एक और कार्रवाई करते हुए मंगलवार को राजेश मंगोटिया उर्फ लड्डू मंगोटिया, दीपक अग्रवाल, राजू भालोटिया को जेल भेज दिया. इन चारों को उसी मामले में जेल भेजा गया है जिस मामले में पहले बिष्टुपुर के होटल अल्कोर के मालिक राजीव दुग्गल और अन्य लोगो को सोमवार को जेल भेजा गया था. राजेश मंगोटिया उर्फ लड्डू मंगोटिया, दीपक अग्रवाल को पहले लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था और उसको जमानत थाना से ही दे दी गई थी. सोमवार को फिर से इस मामले में नया केस दर्ज किया गया जिसमें राजीव दुग्गल और पांच लोगों को जेल भेजा गया था.
इन सारे मामले में तय हुआ था कि राजेश मंगोटिया उर्फ लड्डू मंगोटिया, दीपक अग्रवाल को घर मे ही क्वारंटाइन किया जाएगा लेकिन मंगलवार को इस मामले में फिर से पुलिस ने कार्रवाई की. खुद सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने पूरे मामले की जांच की. पूरे सीसीटीवी कैमरे की जांच की जिसमे काफी कुछ बाते सामने आई जिसके बाद इस मामले में जुगसलाई निवासी राजू भालोटिया को भी हिरासत में लिया गया. पहले से ही लड्डू मंगोटिया, दीपक अग्रवाल और रजत जग्गी पुलिस की हिरासत में थे, जिसको मंगलवार को जेल भेज दिया गया. सोमवार को दर्ज हुए नए केस में ही इन लोगो को देह व्यापार का आरोपी बनाते हुए जेल भेज दिया. इस मामले में सीसीटीवी को और खंगाला जा रहा है. सीसीटीवी की जांच के बाद कई और लोगों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है. ऐसे कई लोगों की तलाश की जा रही है. गौरतलब है कि बिष्टुपुर के होटल अल्कोर में लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए स्पा का संचालन किया जा रहा था. इस मामले में पहले थानेदार राजेश प्रकाश सिन्हा ने लड्डू मंगोटिया समेत अन्य को लॉकडाउन का उल्लंघन करने के बाद थाना से ही जमानत दे दी थी. लेकिन बाद में मीडिया के सच दिखाने के बाद अचानक से पुलिस सक्रिय हुई और नया केस दायर कर होटल के मालिक राजीव दुग्गल, शरद पोद्दार समेत अन्य पांच लोगों को जेल भेज दिया था. मंगलवार को फिर से यह कार्रवाई की गई.






