
जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित केबुल टाउन में सम्पूर्ण भोजपुरी विकास मंच की एक बैठक मंच के महामंत्री प्रदीप सिंह भोजपुरिया की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उत्तर बिहार के लोगों के लिए बहुत लंबे समय से प्रतीक्षित मांग टाटा-छपरा ट्रेन को बढाकर सीवान होते हुए थावे तक किये जाने का स्वागत किया गया। साथ ही भारत सरकार के रेल मंत्री एवं जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो की भागीरथी पहल पर आभार प्रकट किया गया. इस अवसर पर महामंत्री प्रदीप सिंह भोजपुरिया ने कहा कि पिछले कई वर्षों से भोजपुरिया समाज के लोग इस मांग के लिए आन्दोलनरत रहे हैं. जमशेदपुर से लेकर दिल्ली तक लगातार पत्राचार के माध्यम से या धरना प्रदर्शन करके सभी का सामूहिक प्रयास से ही इतना बड़ा कार्य संभव हो पाया है. इसके लिए सम्पूर्ण भोजपुरी विकास मंच जमशेदपुर से मिलकर उनका आभार प्रकट करेगा. बैठक में शशि भूषण मिश्रा, ललित पाण्डेय, यमुना तिवारी हर्षित, राजेश पाण्डेय, मनोज सिंह, कौशलेश तिवारी, राजेश राय, संजय प्रसाद, मनोहर यादव, राम उदय सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे.













