
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत टिनप्लेट बिराच रोड स्थित एल2-12 निवासी बी महेश्वर राव के क्वार्टर में चोरी हो गई. इसकी जानकारी उन्हे तब हुई जब वे गहने साफ करने के लिए उसे निकलने पहुंचे. उन्होंने पाया की अलमीरा में रखे लाखो रूपये के गहनों की चोरी हो गई. चोरी करने वाले ने अलमीरा में रखे चांदी के गहनों और कुछ रुपयों को हाथ तक नहीं लगाया है. चोरी की सूचना मिलने पर महेश्वर राव ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की. बी महेश्वर राव टिनप्लेट अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर के इंचार्ज है. घटना के संबंध में उन्होंने बताया कि इसके पहले भी उनके घर पर दो बार चोरी हो गई है. पहली घटना एक साल पहले घटी थी. इस वक्त उनके घर से नकद और गहने चोरी हो गई थी. दूसरी घटना छह माह पहले हुआ था. हालांकि उन्होंने इसकी शिकायत नहीं की थी. उन्होंने बताया कि 15 दिनों पहले ही उन्होंने जांच की थी तो गहने अलमीरा में रखे थे. माता पूजा को लेकर गहनों की सफाई के लिए गहने निकलने गए थे तो देखा कि गहने गायब है. लॉकर में लगभग 50 तोला सोने का गहना रखा हुआ था जिसकी कीमत लगभग 25 से 30 लाख रुपए होगी. ये गहने बेटी की शादी और पढ़ाई के लिए जमा किए थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.














