
जमशेदपुरः मूलनिवासी संघ ने जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर केंद्र सरकार की शिक्षा नीति 2020 के खिलाफ जोरदार तरीके से विरोध जताया. संघ के सदस्यों ने बताया गया कि केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति से अनुसूचित जनजाति, अनूसूचित जाति और ओबीसी को कोई लाभ नहीं होगा. सरकार सामंतवादी व्यवस्था को बहाल करना चाहती है. सभी जगहों पर मनमाने तरीके गरीब- दबे- कुचले को परेशान करने की साजिश रच रही है. सरकार की नीति से गरीब और गरीब होते चले जा रहे है और अमीरो की आय में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है. समाज में कुछ ही लोगों का अधिकारी रह जाएगा. वही समुदाय शासन चलाएंगे. सरकारी की नीति से शोषित समुदाय के बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाएंगे. संघ ने इसे एक साजिश करार देते हुए कहा कि शोषित समुदाय के बच्चे गुलाम बने रहेंगे. वही संघ ने अविलंब इस नीति को वापस लिए जाने की मांग की गई. साथ ही चेतावनी दिया गया कि अगर उनकी मांगों पर विचार नहीं की जाती है तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा.







