जमशेदपुर : जमशेदपुर के डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल की जन्म-मृत्यु निबंधन शाखा के बाहर शनिवार दोपहर करीब 2 बजे एक महिला का मोबाइल फोन चोरी हो गया. चोरी हुए मोबाइल की कीमत लगभग 18 हजार रुपये बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, आजादनगर थाना क्षेत्र के चेपापुल के पास रहने वाली महिला अपने बेटे के साथ अस्पताल आई थी. जन्म-मृत्यु निबंधन शाखा में फॉर्म भरने के दौरान वह गलती से अपना मोबाइल खिड़की के पास छोड़ गयी. (नीचे भी पढ़ें)
करीब पांच मिनट बाद जब उसे मोबाइल की याद आई और वह वापस पहुंची, तब तक फोन गायब हो चुका था. घटना के बाद महिला काफी परेशान और चिंतित नजर आई. अस्पताल परिसर में मोबाइल की तलाश की गयी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका. महिला ने लोगों से मोबाइल लौटाने की अपील की है. वहीं, घटना के बाद अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं.







