जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र खंडेपुर के पास शनिवार को पिकअप वैन उलट जाने से उसमें सवार दस लोग घायल हो गये. ये गुड़ाबांदा क्षेत्र के बारामती गांव से पिकअप वैन से शादी में शामिल होने ओड़िशा जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना घट गयी. तीन घायलों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी का धालभूमगढ़ अस्पताल में इलाज चल रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के बारामती बारामती गांव से शनिवार को पिकअप वैन में सवार होकर कुछ लोग शादी में शामिल होने ओड़िशा जा रहे थे तभी खंडेपुर के पास पिकअप वैन पलट गई. इस दुर्घटना में 10 लोग जख्मी हो गये. इसमें गंभीर रूप से जख्मी 3 लोगों को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया है, जिनमें 8 वर्षीया रीना मुंडा, अधेड़ तोरा मुंडा और महिला हीरारानी मुंडा शामिल हैं. वैन पर करीब 20 लोग सवार थे. बाकी घायलों को इलाज के लिए धालभूमगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया है.



