जमशेदपुर : जमशेदपुर के सितारामडेरा के हुयूम पाइप निर्माण नगर में शनिवार की सुबह घर पर सोए परिवार के ऊपर छत गिरने से बुजुर्ग महिला समेत तीन लोग दब गए. चिख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और मालवे को हटाकर किसी तरह से तीनों को बाहर निकल गया. इस घटना में बुजुर्ग महिला रेणुका दास (82) वर्ष, महिला का बेटा विनोद दास (47) वर्ष व छोटा बेटा पविर दस (40) वर्ष घायल हो गए हैं. बुजुर्ग महिला रेणुका दास का हाथ व पांव टूट गए हैं और स्थिति गंभीर बनी हुई है. बस्ती वालों ने तीनों को टेंपो से चिकित्सा के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया है, जहां इलाज जारी है. (नीचे भी पढ़ें)

चचेरा भाई उज्जवल दास ने बताया कि रेणुका दास के पति का निधन हो चुका है. दोनों बेटे किसी तरह मजदूरी कर अपने एवं बुजुर्ग मां का पालन पोषण करते हैं. बुजुर्ग महिला को वृद्धा पेंशन का भी लाभ नहीं मिलता है. बरसों से परिवार मिट्टी एवं खपड़े के मकान पर रहने को मजबूर है. लगातार बारिश के कारण दीवार कमजोर होने एवं बांस व रोला सड़ जाने के कारण आज सुबह मकान धस गया.



