जमशेदपुर: जमशेदपुर के जेम्को आजाद बस्ती गुरुद्वारा रोड गेट के सामने मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे तेज आंधी चलने के कारण 50 फीट ऊंचा पेड़ अनिल प्रकाश के घर के ऊपर गिर गया था, जिसमें महिला पुष्पा देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. साथ ही जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय को सूचना मिलते ही वे मंगलवार की रात 11:00 बजे परिवार के सदस्यों से मिलने घर पहुंचे. उन्होंने देखा की पेड़ पूरी तरह घर के ऊपर गिरा है. साथ ही उन्होंने तुरंत जुस्को के जरनल मैनेजर को फोन किया और कहा कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करें, जो भी सामान का नुकसान हुआ है उसे बना कर दें और पीड़ित महिला का हर संभव इलाज करवाए. (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पर बुधवार को जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव भी पहुंचे. उन्होंने जुस्को के पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि जो भी सामान क्षतिग्रस्त हुआ है उसे जल्द से जल्द घर मरम्मत करवाए. विधायक सरयू राय के आश्वासन के बाद सड़क पर गिरे पेड़ को कंपनी द्वारा हटा दिया गया. मौके पर विनोद राय, नवीन कुमार, समारू, करनदीप सिंह, दीप नरायण, महेश प्रसाद, बंटी सिंह, सुरेश राय, सुमन गुप्ता, अनिल कुमार मौजूद रहे.











