
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) प्रशासन द्वारा 77वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह को लेकर परेड में शामिल टुकड़ियों ने पुलिस लाइन, गोलमुरी में पूर्वाभ्यास किया. परेड में जैप 6, जिला पुलिस बल महिला और पुरूष, होमगार्ड, एनसीसी महिला और पुरूष, स्काउट एवं गाइड की परेड टुकड़ी तथा संत मैरीज स्कूल का बैंड दल शामिल हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

पूर्वाभ्यास में मौजूद सभी प्लाटूनों द्वारा झंडोत्तोलन, राष्ट्रीय ध्वज को सलामी एवं राष्ट्र गान का विधिवत पूर्वाभ्यास किया गया. 11 और 12 अगस्त को पूर्वाभ्यास के पश्चात 13 अगस्त को परेड का फाइनल पूर्वाभ्यास किया जाएगा जिसका निरीक्षण जमशेदपुर जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार संयुक्त रूप से करेंगे.











