गिरिडीह: डुमरी विधानसभा सीट पर 5 सितंबर को उपचुनाव होगा. उपचुनाव को लेकर गुरुवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई. बीते 8 अगस्त को चुनावआयोग ने तारीख का ऐलान किया था. जिसके अनुसार 17 अगस्त तक नामांकन पत्र जमा होंगे,जबकि 18 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच और 21 अगस्त तकनाम वापस लिए जा सकेंगे. मतगणना 8 सितंबर को होगा. विदित हो कि डुमरी सीट पर तत्कालीन शिक्षा मंत्री और डुमरी से विधायक रहे जगरनाथ महतो का 6 अप्रैल को निधन हो गया था. जिसके कारण डुमरी में उपचुनाव कराए जा रहे हैं.(नीचे भी पढ़े)
वर्तमान विधानसभा में यह छठा उपचुनाव होगा . इससे पहले रामगढ़, मांडर, बेरमो ,मधुपुर, दुमका और गोड्डा विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो चुके है. महागठबंधन की ओर से स्व. जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी उम्मीदवार है. एनडीए की ओर से यह तय नहीं हो पाया है कि आजसू या भाजपा चुनाव लड़ेगी. साथ ही उम्मीदवारी को लेकर भी संशय बरकरार है. (नीचे भी पढ़े)
डुमरी के एसडीएम के समक्ष होगा नामांकन
जारी अधिसूचना के अनुसार डुमरी के एसडीएम को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है. मतगणना गिरिडीह के पचंबा स्थित कृषि बाजार समिति में होगा. उपचुनाव को लेकर गिरिडीह व बोकारो में एक एक कंट्रोल रुम बनाया गया है. मतदाता अपने आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, फोटो युक्त पास बुक, ड्राइविंग लाइसेंस पासपोर्ट समेत चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार दस्तावेजों के आधार मतदान कर सकेंगे. उपचुनाव में 373 मतदान केंद्र बनाए गए है. डुमरी में कुल वोटरों की संख्या 2 लाख 98 हजार 629 है.











