
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत बामनगोड़ा निवासी 17 वर्षीय शिबू महतो ने रविवार दोपहर अपने घर पर फांसी लगा ली. घटना की सूचना परिजनों को तब हुई जब वे उसके कमरे में गए. कमरे में शिबू का शव फंदे से लटकता पाया. परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया. परिजनों के अनुसार शिबू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. रविवार की उसने अचानक अपने घर पर फांसी लगा ली. इस मामले में परिजनों के बयान पर परसुडीह थाना में असावाभिविक मौत का मामला दर्ज कराया गया है.













