
जमशेदपुर: झारखंड विधानसभा के आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सलाहकार समिति की टीम के सभापति सह विधायक के नेतृत्व में सोमवार को जमशेदपुर पहुंची. जहां टीम के सदस्यों ने जिले के उपायुक्त एवं अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले के विकास से सम्बंधित योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान समिति के सदस्य सोनाराम सिंकू भी मौजूद रहे. इस संबंध में सभापति ने बताया, कि बैठक के बाद विकास योजना को लेकर जो प्रस्ताव सामने आएंगे उसे जिला स्तर पर समाधान का प्रयास किया जाएगा. जो प्रस्ताव मुख्यमंत्री या विधानसभा स्तर के होंगे उसे रांची जाकर मुख्यमंत्री और विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा. जिले के उपायुक्त सूरज कुमार ने जिले में संचालित हो रहे सभी विभागों की योजनाओं के संचालन एवं उसमें आने वाली परेशानियों से समिति को अवगत कराया.












