
Jamshedpur : कंगना राणावत प्रकरण में अन्तर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन ने शुक्रवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित मेन पोस्ट आफिस गोलचक्कर पर शिवसेना नेता संजय राउत का पुतला फूंक विरोध-प्रदर्शन किया. वीरांगना की अंतरराष्ट्रीय महासचिव भारती सिंह के नेतृत्व में वीरांगनाओं ने सोशल डिस्टेन्स बरकरार रखते हुए कंगना के पोस्टर बैनर के साथ संजय राउत शर्म करो, महाराष्ट्र सरकार मुर्दाबाद, कंगना राणावत आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं, नारी का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान आदि दर्जनों नारे भी लगाए. वीरांगनाओं के समर्थन में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एमएस सिंह मानस, स्थानीय पदाधिकारी संजय सिंह गुड्डू, धर्मवीर सिंह, सुनील सिंह और ददन सिंह आदि भी उपस्थित थे.
विरोध-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वीरांगना की अंतरराष्ट्रीय महासचिव भारती सिंह ने कहा कि एक नारी कंगना राणावत के संबंध में जिस तरह की अशोभनीय भाषा का प्रयोग शिवसेना नेता संजय राउत ने किया है, वह घोर निंदनीय और शर्मनाक है. उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. महाराष्ट्र सरकार ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में कंगना राणावत द्वारा मुंह खोलने का बदला उनके आफिस को तोड़कर लिया है, यह सरासर गलत है. विरोध-प्रदर्शन में सरोज सिंह, सीमा सिंह, विभा सिंह, रजनी सिंह, गुड़िया सिंह, अंजलि सिंह, शशि प्रभा सिंह, नीरा सिंह, राखी सिंह, मंजू सिंह, विनीता सिंह, रिंकू सिंह, प्रतिभा सिंह समेत अन्य सदस्य उपस्थित थीं.






