
जमशेदपुर: झारखंण्ड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता महिला दिवस को अनोखें अंदाज मे मनाया. सुबह- सुबह स्वास्थ्य मंत्री अपने पत्नी के साथ एमजीएम अस्पताल पहुंचे. जिसके बाद जिन महिलाओं ने बेटी को जन्म दिया. उन बेटियों को गोद मे लेकर खेलाया. साथ ही मां और बेटी को शुभकामनाएं दी. वहीं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने महिला दिवस पर एमजीएम में भर्ती महिलाओं को गिफ्ट दिया.

साथ ही जो महिला आज के दिन बेटी को जन्म दिया. उनका मनोबल बढ़ाया. मां और बेटी को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने गिफ्ट देकर महिला दिवस की बधाई दी. कहा कि आज के दौर में बेटा और बेटी में कोई अंतर नहीं है. उन्होंने कहा कि भ्रूण हत्या पर रोक लगना चाहिए. साथ ही बेटियों को सम्मान मिलना चाहिए . जिसके बाद मंत्री बन्ना गुप्ता ने अस्पताल मे भर्ती गर्भवती महिलाओं से अस्पताल की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली. जिसके बाद मंत्री बन्ना गुप्ता सीधे रांची के लिए रवाना हो गए.














