जमशेदपुर: शनिवार को श्री साकची गुजराती इंग्लिश स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग सत्र का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या, शिक्षकगण तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस सत्र में योग प्रशिक्षक टीचर पीके डे के द्वारा विभिन्न योगासनों जैसे – ताड़ासन,भुजंगासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, प्राणायाम आदि का अभ्यास कराया गया. (नीचे भी पढे)

साथ ही योग के लाभ से परिचित कराया. विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. मौसमी ने छात्रों को योग को नियमित दिनचर्या में शामिल करने की प्रेरणा दी और कहा कि योग न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि यह मानसिक शांति और एकाग्रता भी प्रदान करता है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों और छात्रों को योग के महत्व और इसको लाभों के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करना था.











