
जमशेदपुर : जमशेदपुर के न्यू बाराद्वारी स्थित गांधी आश्रम के श्रीश्री जगन्नाथ मन्दिर परिसर में भगवान जगन्नाथ महाप्रभु नेत्रोत्सव एवं रथ का विधिवत पूजा अर्चना किया गया. पंडित उज्ज्वल चक्रवर्ती एवं रमेश भोई सुरेश प्रधान द्वारा भगवान जगन्नाथ 15 दिनो के अस्वस्थ एकान्तवास से स्वस्थ होकर नवजीवन दर्शन के लिए भगवान के आखो पर मोर पंख मे काजल लगाकर आखों को खोला गया. गंगा जल, गुलाब जल, चंदन एवं पंचामृत से स्नान कर नव वस्त्र धारण करके तथा विधिवत पूजा अर्चना किया गया. साथ ही भजन कीर्तन प्रस्तुत किया गया. मंगलवार को दोपहर बेला पूजा अर्चना की जायेगी और संध्या बेला में रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर मुख्य रूप से आश्रम के संरक्षक शम्भु मुखी डुंगरी, मुखिया घासीराम बरिहा, टिकेश्वर मेहर, कालीचरण मंडल, चन्दन कुम्भकार, सन्तोष सेठ, मितरु प्रधान, सहदेव आदवर, नरेश प्रधान, सनंदो बघार, गोविंदो डांग, गौरी शंकर, निल्मणी सेठ, आतिसर घत्वाल, प्रकाश महतो, विजय कुजुर, बंशी पंडा, राजेश मेहर, तिकेश्वर नाग एवं आश्रमवासी उपस्थित थे.






