जमशेदपुर:पहलगाम में सैलानियों पर धर्म के आधार पर किए गए आतंकी हमले के बाद भारतीय फौज द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चलाकर सैकड़ों आतंकियों को मृत्युदंड देते हुए पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों और एयरबेस को जिस तरह तहस-नहस किया, यह एक बड़ी शौर्य गाथा है. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देशभर में भारतीय फौज के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में मंगलवार को गोविंदपुर में चांदनी चौक से हाट बाजार, राम मंदिर, डिस्पेंसरी एवं सामुदायिक विकास मैदान होते हुए भाजपा मंडल कार्यालय तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. (नीचे भी पढ़े)

इस आयोजन में सैकड़ों भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं गोविंदपुर वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. यात्रा में शामिल वरिष्ठ जनों द्वारा सेना के शौर्य की गाथा आमजन मानस को बताया गया. इस कार्यक्रम में भाजपा गोविंदपुर मंडल के अध्यक्ष पवन सिंह, अर्जुन कुमार, जुगनू वर्मा, विकास सिंह, भूषण दीक्षित, राधेश्याम सिंह, जलेश्वर सिंह, मधु सिंह, आशुतोष सिंह, अमित पांडे, मिथिलेश प्रसाद, बैजू कुमार सिंह, महेंद्र शाह, वंदना ठाकुर, लक्ष्मी सिंह,गौरी कुमारी, स्नेहलता सिंह, धनेश्वर प्रसाद, सुजय पांडे, अजय प्रसाद, कमलेश शाह, ज्ञान पांडे इत्यादि काफी संख्या में लोग शामिल रहे.











