जमशेदपुर: जनता दल (यू) मानगो थाना क्षेत्र समिति एवं उलीडीह थाना क्षेत्र समिति के संयुक्त नेतृत्व में मानगो के वार्ड नंबर 36 अंतर्गत पोस्ट ऑफ़िस रोड, आदर्श कॉलोनी, चटाइ कुली एवं गौड़ बस्ती सहित अन्य इलाकों में संपर्क, समस्या,समाधान अभियान चलाया गया. इस अभियान में जदयू पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव समेत जिला समिति के कई पदाधिकारी मौजूद रहे.जदयू नेताओं ने मानगो थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 36 का भ्रमण कर लोगों से संवाद स्थापित कर उनके इलाके की समस्याओं को जाना और सूचीबद्ध किया. (नीचे भी पढ़े)

जिसमें नाला की सफाई, सड़कों के निर्माण, सड़कों की सफाई, नयी नाली निर्माण, स्ट्रीट लाईट मरम्मत एवं नयी लाइट का अधिष्ठापन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी को देखा गया.जदयू नेताओं ने स्थानीय लोगों को विश्वास दिलाया कि सभी समस्याओं को जल्द से जल्द समाधान करने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को सूचित किया जाएगा.इस अवसर पर जद(यू) जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, जिला सचिव विकास साहनी, कन्हैया ओझा, बिनोद सिंह, प्रेम सक्सेना, जिला कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, उलीडीह थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह, मानगो थाना अध्यक्ष लालू गौड़, नीरज कुमार, मनोज गुप्ता, संजय सिंह, दीपक गौड़, योगेन्द्र साहू, विजेन्द्र सिंह, अभिजीत कुमार अन्य मौजूद रहे.











