पोटका: पोटका विधायक संजीव सरदार की पहल पर रविवार को तेतला पंचायत भवन में स्व मां गंगा देवी की स्मृति में गंगा मेमोरियल अस्पताल शंकोसाई के तत्वावधान में वीर शहीद गंगानारायण सिंह मेमोरियल सोसल वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से नि:शुल्क मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया . शिविर में कुल 284 मरीजो के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिसमें से 57 मरीजो का चयन नि:शुल्क आपरेशन के लिए किया गया . शिविर का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार के हाथों दीप प्रज्ज्वलित एवं स्व गंगा देवी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया . मौके पर विधायक ने कहा कि वे विधानसभा चुनाव में जनता से विधानसभा चुनाव में किये गए वायदों के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न गांवो में चिकित्सा शिविर का आयोजन कराते है. (नीचे भी पढ़े)

इस कार्य को सफल बनाने में उन्हें गंगा मेमोरियल अस्पताल के चिकित्सक डॉ नागेंद्र सिंह द्वारा हमेशा बेहतर सहयोग मिलता रहा है . उन्होंने कहा कि डॉ नागेंद्र सिंह द्वारा गरीबो के हित मे की जा रही यह नि:शुल्क चिकित्सा सेवा सचमुच ही सराहनीय है वे इस कार्य को आगे बढाते रहे वे हरसंभव इस कार्य मे उन्हें सहयोग प्रदान करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि सम्मानित डाक्टर नागेंद्र सिंह अपनी दिवंगत मां गंगा देवी के याद में गरीब लोग जो पैसों के अभाव में अपना इलाज नहीं करा पाते हैं, ऐसे तबके के मरीजों का मुफ्त इलाज करने का महान कार्य 35 वर्षों से लगातार कर रहे हैं. कार्यक्रम का संचालन सुरेश चौहान व धन्यवाद ज्ञापन चंद्रावती महतो ने की. इस अवसर पर पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, सुनील महतो, बबलू चौधरी, सुधीर सोरेन, जिकरूल होदा, श्याम चरण सरदार, अर्धेंदु गोप, गौरांग महाकुड़, कृष्णा सिंह सरदार, फूलचांद सरदार (लाल), प्रोरंजन सरदार, नरसिंह सरदार, मूरती गोप आदि उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़े)

डॉ नागेंद्र सिंह के नेतृत्व मे विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने किया इलाज: शिविर में सर्जन डॉ. नागेंद्र सिंह, वर्न एवं प्लॉस्टिक सर्जन डॉ ललीत मिंज, गायनोलॉजिस्ट डॉ मंजुला श्रीवास्तव, एमएस डॉ पूजा कश्यप, ओरल डेंटल सर्जन डॉ तापस बाला, डेंटल सर्जन डॉ स्मारिका, फिजिशियन डॉ पंपी, डा.मुकेश सहित अन्य के द्वारा नि: शुल्क सेवा दिया गया.




