जमशेदपुर: पेड़ पृथ्वी के लिए आवश्यक हैं और मानव अस्तित्व के लिए ऑक्सीजन का एक महत्वपूर्ण स्रोत भी हैं. इसीलिए हर मनुष्य को अपने जीवन मे कम से कम सौ पेड़ लगाने का लक्ष्य अवश्य लेना चाहिए. उक्त बातें रोटी बैंक के चेयरमेन मनोज मिश्रा ने मानगो डिमना रोड स्थित शंकोसाई में बुजुर्गो की कल्याणकारी संस्था जीवन ज्योति द्वारा आयोजित पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे बोल रहें थे.(नीचे भी पढे)
पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम मे जीवन ज्योति के बुजुर्ग सदस्यों ने पर्यावरण की रक्षा के लिए आम जनता के बीच पांच सौ से अधिक पौधों का वितरण किया. कार्यक्रम मे आरबी सहाय ने कहा कि जल जंगल और जमीन मानव जीवन के लिए बेहद जरुरी है, पर दुख की बात है कि वर्तमान समय में यह तीनों खतरे में है. उन्होंने पर्यावरण को बचाने के लिए नयी पीढ़ी को आगे आने का आह्वान किया है. कार्यक्रम में मनोज मिश्रा, आरबी सहाय, उपेश श्रीवास्तव,बीके दास, एलबी प्रसाद, ललित अग्रवाल, विश्वजीत सिंह, अनूप कुमार,मंगल समेत अन्य लोग शामिल थे.



