गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के छोलागोड़ा गांव के बरिजडांगा स्थित द नेचर लैंड परिसर में गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर करीब 700 छायादार और फलदार वृक्षों के पौधे लगाए गए. इस दौरान कांग्रेस नेता प्रदीप कुमार बलमुचु उपस्थित रहे. उन्होंने पौधा रोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया. उन्होंने बताया कि पेड़-पौधे पृथ्वी के शृंगार हैं. पर्यावरण संतुलन में इनका होना अनिवार्य है. वहीं, मैनेजर दीपक झा ने बताया कि पौधा रोपण पिछले चार वर्षों से होता आ रहा है, जिसके फलस्वरूप लगभग 10 हजार फल देनेवाले पौधे परिसर में हरियाली और फल दोनों प्रदान करने लगे हैं. मौके पर विद्यानंद सिंह, कंचन सिंह, संतोष खेतान, संतोष सिंह, चेतन सिंह, संजय सिंह, राजीव सिंह, देवेंद्र पांडेय आदि उपस्थित रहे.



