जमशेदपुर: झारखंड कला संस्कृति मंच ने जमशेदपुर में टुसू को लेकर रैली निकाली. इस रैली में आदिवासी समाज के लाखों लोग ढोल नगाड़े के साथ शामिल हुए. यह रैली डिमना चौक से निकलकर साकची के आम बागान तक पहुंची. (नीचे भी पढ़े)
आयोजन समिति के सदस्य यशवंत महतो ने बताया कि टुसू झारखंड का प्रमुख पर्व है. इसे आदिवासी समाज पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाता है. डिमना चौक से निकली रैली में लाखों की संख्या समाज के लोग शामिल हुए.



