
जमशेदपुर : झारखंड क्षत्रिय संघ महिला मोर्चा की ओर से हिंदी तिथि के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया और अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 13 जून 2021, रविवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 481वी जयंती साकची पुराने कोर्ट से मैरीन ड्राइव तरफ जाने वाले महाराणा प्रताप चौक पर मनायी गयी. इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस दौरान उनकी वीरता एवं दृढ़ प्रण के साथ कई बार मुगलों को हराये जाने और कई वर्षों तक मुगलों से लड़ते हुए अमर होने की वीर गाथा को याद किया गया. इस अवसर पर झारखंड क्षत्रिय संघ महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष कविता परमार, भारतीय जनतंत्र महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजू सिंह, विधायक सरयू राय के विधायक प्रतिनिधि (जन-सुविधा) हरेराम सिंह, भाजमो साकची(प.) के मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, भाजयुमो के जिला मंत्री राजन सिंह ”राजपूत” एवं क्षत्रिय समाज के अन्य लोग उपस्थित थे.





