
जमशेदपुर: झारखण्ड छात्र मोर्चा के कोल्हान अध्यक्ष अरुण मुर्मू के नेतृत्व में मोर्चा के सदस्य लालबहादुर मेमोरियल कॉलेज करनडीह के प्रचार्या डॉक्टर अमर सिंह से मिला और कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान इंटरमिडिएट में छात्र एवं छात्राओं के दाख़िले में शुल्क वृद्धि से होने वाली समस्याओं से अवगत करवाया. उन्होंने कहा कि इस समय शुल्क वृद्धि करना न्यायसंगत नहीं है. उन लोगों ने शुल्क वृद्धि के निर्णय को वापस लेने के लिए दबाव बनाया. जिसमें कहा कि इस पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है और कालेज प्रबंधन शुल्क में वृद्धि कर दिया. जिससे छात्र- छात्राओं के अभिभावकों से समक्ष कई तरह की परेशानियां उ्त्पन्न हो सकती है. इन बातों को ध्यान में रखते हुए कालेज प्रबंधन शुल्क वृद्धि का वापस लेने की मांग की. अगर कॉलेज प्रबंधन बिना छात्र प्रतिनिधियों को स्पष्टीकरण दिए इस प्रकार का निर्णय भविष्य में भी नहीं लिया जाना चाहिए. अन्यथा झारखण्ड छात्र मोर्चा छात्रहित में प्रदर्शन को बाध्य होगा. इसके बाद कॉलेज की प्रिंसिपल ने पिछले साल के आधार पर ही एडमिशन शुल्क लिया जाएगा और जिन जिन छात्रों का एड्मिशन हो चुका है उनका शुल्क उसमें एजडेंस्ट कर दिया जाएगा. इस अवसर पर से केंद्रीय उपाध्यक्ष मो. सरफ़राज, कोल्हान सचिव पप्पू यादव, कोल्हान उपाध्यक्ष राजेश मुर्मू, जिला अध्यक्ष कृष्णा कुमार कामत, पूर्व अध्यक्ष कोल्हान छात्र संघ सागेन बेसरा, , निर्मल किस्कू, अजय देवगम, बिपिन शुक्ला, मो. गुलाब, रिंकु ,संजीव मुर्मू, गुगलु हांसदा, सांगेन बास्के, देवीलाल टूडू, सुनील बेंसरा, बुकय मुर्मू, घनी राम सरदार, सुकरा हो, समेत दर्जनों मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे.








