जमशेदपुर : जमशेदपुर में सोमवार को भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए लाठीबाजी और पत्थरबाजी के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है. घटना के विरोध में जिला भाजपा की ओर से कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध जताया गया. साकची स्थित जुबली पार्क गोलचक्कर पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. जमशेदपुर में भाजपा और कांग्रेस के बीच सोमवार को हुए टकराव के विरोध में भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. मंगलवार को साकची के जुबली पार्क गोलचक्कर पर जिला भाजपा की ओर से कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया. इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर घटना का विरोध किया और राजनीतिक विरोध के दौरान हुई लाठीबाजी तथा पत्थरबाजी पर नाराजगी जताई. (नीचे भी पढ़ें)
प्रदर्शन में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू और भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. भाजपा नेताओं ने कहा कि राजनीति में विरोध करने के कई लोकतांत्रिक तरीके हैं, लेकिन लाठीबाजी और पत्थरबाजी जैसी घटनाएं किसी भी सूरत में उचित नहीं हैं. इसी के विरोध में पुतला दहन कर अपना आक्रोश जाहिर किया गया.





