जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति पूर्वी सिंहभूम जिले के दौरे पर है. परिसदन में सदाचार समिति के सभापति रामचंद्र सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला प्रशासन के पदाधिकारी, पुलिस, तकनीकी विभाग, नगर निकाय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे. समीक्षा में विभिन्न विभागों में अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित मामलों एवं प्राप्त आवेदनों की विभागवार समीक्षा की गई. समिति ने लंबित प्रकरणों के निष्पादन की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि पात्र एवं अर्हताधारी आश्रितों के आवेदनों का नियमानुसार समयबद्ध निष्पादन हो, जिले में अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया को लेकर खुशी जताई गई एवं अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई. (नीचे भी पढ़ें)

समिति ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य दिवंगत सरकारी कर्मियों के आश्रित परिवारों को समय पर आर्थिक एवं सामाजिक संबल प्रदान करना है. इसलिए आवेदनों को अनावश्यक लंबित न रखें, आश्रितों को नियमानुसार अनुकंपा नियुक्ति उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े.







