• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 10, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur jlkm sammelan- जमशेदपुर में जेएलकेएम के कार्यकर्ता सम्मेलन में सुप्रीमो जयराम का भव्य स्वागत, कईयों ने थामा जेएलकेएम का दामन, डुमरी विधायक ने कहा- हर कोई चंद्रगुप्त बनना चाहता है, किसी का चाणक्य बनना भी जरूरी, सांगठनिक रुप से एक होने का दिया संदेश

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X


जमशेदपुर : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केन्द्रीय अध्यक्ष सह डुमरी के विधायक टाइगर जयराम महतो ने झारखंड में स्थापित सभी कॉरपोरेट घरानों की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से करते हुए कहा कि भले ही ईस्ट इंडिया कंपनी भारत से चली गई, लेकिन उसका स्वरुप आज भी टाटा, बीसीसीएल, सेल आदि कंपनी के माध्यम से जिंदा है. वे आज बिष्टुपुर माइकल जॉन सभागार में मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि यही ईस्ट इंडिया कंपनी के जरिए अंग्रेजों ने भारत में वर्षों तक शासन किया, अब इन कंपनियों के अधिकारी यहां के लोगों को बेबसी व लाचारी दे रहे हैं.श्री महतो ने ऐसे उद्योग व खनन क्षेत्र के आसपास रहनेवाले लोगों से कहा कि अब ‘हम दो हमारे दो’ की नीति नहीं चलेगी. अब हम सबको ‘हम दो, हमारे चार’ पर अमल करना होगा. इसमें से दो बच्चे को विद्रोही बनाने की जरुरत है. क्योंकि हमारी जमीन व फसल बचाने के लिये ‘सांढ़’ रुपी पुत्र को जन्म देने की जरुरत है. इसके माध्यम से उन्होंने सांगठनिक रुप से एक होने का संदेश दिया.(नीचे भी पढ़े)


इसके पूर्व पार्टी के महानगर अध्यक्ष रामप्रसाद महतो के नेतृत्व में कई वरीय नेताओं ने जयराम महतो सहित अन्य केन्द्रीय नेताओं का माला पहनाकर स्वागत किया. मौके पर कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ली. मौके पर अन्य अतिथियों में पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष सह रांची विस के पूर्व प्रत्याशी देवेन्द्र नाथ महतो, महिला मोर्चा की केन्द्रीय अध्यक्ष दमयंती मुंडा, महिला मोर्चा की केन्द्रीय सचिव बेबी महतो, पार्टी के केन्द्रीय प्रवक्ता विजय कुमार सिंह, केन्द्रीय उपाध्यक्ष तरुण महतो सहित अन्य मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के एसटी मोर्चा के कोल्हान अध्यक्ष राजा कालिंदी ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में महानगर अध्यक्ष राम प्रसाद महतो, सुनील नामता, एकलव्य महतो, सावन मुखी, मंटू महतो, रंजीत महतो, प्रवीण, धीरज, शंकर महतो, बिरेंद्र महतो, पूनम महतो, इरा रानी, चंचल, सुलोचना महतो सहित कई लोगों का योगदान रहा.(नीचे भी पढ़े)


विधायक श्री महतो ने कहा कि देश में लोकतांत्रिक तरीके से समस्याओं का समाधान संभव है. इसके लिये सत्ता चाहिए और झारखंड में सत्ता के लिये कम से कम 40 विधायक बनाने की जरुरत है. इसलिये उन्होंने पार्र्टी के कार्यकर्ताओं को आम लोगों के साथ जुडऩे तथा उनके बीच रहने का सुझाव दिया. कहा कि जनता के बीच से ही नेता बनता है. साथ ही यह भी इशारा किया कि पार्टी में शामिल होनेवाले हर किसी को टिकट देना भी संभव नहीं है. हर व्यक्ति चंद्रगुप्त बने यह जरुरी नहीं, किसी किसी को चाणक्य बनना भी जरुरी होता है. इसलिये लोग अपने फील्ड में जमे रहे और लोगों की समस्याओं का यथासंभव समाधान करने का प्रयास करें.मोर्चा के देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि यह झारखंड के लिये दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि राज्य बने 25 वर्ष हो गये, लेकिन अबतक रोजगार, विस्थापन, नौकरी, पुनर्वास, नियोजन आदि के लिये कोई नीति ही नहीं बन पाया है. इसलिये मोर्चा ने अब तय किया है कि पूरे राज्य में इसकी मांग पर जोरदार आंदोलन छेड़ा जाएगा.(नीचे भी पढ़े)

झारखंड की ओर एक समस्या भ्रष्टाचार पर भी मोर्चा सख्त है और इसपर भी आंदोलन की रुपरेखा तैयार की जा रही है. उन्होंने झारखंड के नवनिर्माण के लिये युवाओं को ऊर्जा लगाने की बात कही. साथ ही कहा कि कोई भी कंपनी अगर अपना हुकुमत चलाने की कोशिश करेगी, तो उनके खिलाफ भी आंदोलन छेड़ा जाएगा.
बेबी महतो ने कार्यकर्ताओं से अनुशासन पर खास ध्यान देने का सुझाव दिया. कहा कि इसके माध्यम से ही हम आगे बढ़ पाएंगे. जेएलकेएम को आंदोलन के कारण ही पहचान मिली. इसलिये कार्यकर्ताओं से अपील की कि आगामी 2029 में जयराम महतो को राज्य की सत्ता सौंपने का लक्ष्य लेकर कार्य करें, ताकि राज्यहित में नीति निर्धारण का कार्य वे कर सकें. झारखंड हमारा है और यहां का राजा आपका बेटा ही बनना चाहिए.(नीचे भी पढ़े)


गिला-शिकवा भूल अधिवक्ता मानिक पुन: मोर्चा में शामिल
कार्यक्रम में कई युवाओं ने मोर्चा का दामन थामा. इनमें जमशेदपुर न्यायालय के अधिवक्ता मानिक महतो सारे गिला-शिकवा भूल पुन: मोर्चा में शामिल हो गये. जयराम महतो ने गर्मजोशी के साथ उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया. ज्ञात हो कि जेएलकेएम के स्थापना काल से ही मानिक अपने समर्थकों के साथ जयराम महतो के साथ जुड़ गये थे. उसके बाद कुछ कारणों से उन्होंने अपने आप को अलग कर लिया था. आज पुन: मंच पर उन्होंने घर वापसी करते हुए खुशी जताई. उनके अलावा सोनारी निवासी अंकित महतो, छत्तीसगढ़ी युवा मंच के प्यारेलाल साहू व उनके समर्थक, को-ऑपरेटिव कॉलेज एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण बानरा, एनआईटी कर्मचारी संघ के कई सदस्य, भारत आदिवासी पार्टी के इंद्रो मुर्मू, अनुप टोपनो, इमानुएल तिग्गा, धनंजय सिंह, बलराम तांती, देवाशीष गौड़, करण सोरेन सहित कई युवा शामिल थे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

jamshedpur rural-घाटशिला सबर बस्ती में 17 सरकारी आवास जर्जर, जांच रिपोर्ट में आयी खामियां
खबर

jamshedpur rural-घाटशिला सबर बस्ती में 17 सरकारी आवास जर्जर, जांच रिपोर्ट में आयी खामियां

October 10, 2026
jamshedpur congress protest-जिला कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर डीसी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन, चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं का लगाया आरोप, ईवीएम व एसआईआर पर उठाए सवाल, देखिए video
खबर

jamshedpur congress protest-जिला कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर डीसी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन, चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं का लगाया आरोप, ईवीएम व एसआईआर पर उठाए सवाल, देखिए video

October 10, 2026
jamshedpur cgpc tribute – सीजीपीसी का प्रतिनिधिमंडल नेमरा पहुंचकर सीएम से की मुलाकात, रूपी सोरेन को दी श्रद्धां‍जलि
खबर

jamshedpur cgpc tribute – सीजीपीसी का प्रतिनिधिमंडल नेमरा पहुंचकर सीएम से की मुलाकात, रूपी सोरेन को दी श्रद्धां‍जलि

October 10, 2026
Next Post

Jamshedpur chitragupta samity meeting : अरविंद श्रीवास्तव टेल्को चित्रगुप्त समिति के अध्यक्ष, राजीव शरण बने महामंत्री, शीघ्र की जाएगी पूरी कमेटी की घोषणा

Jamshedpur sad demise- वरीय पत्रकार देबाशीष सरकार को पितृ शोक, काफी दिनों से चल रहे थे बीमार

Jamshedpur sarayu roy in kanwaria seva : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने तारापुर में की कांवरियों की सेवा, जमशेदपुर के बोलबम सेवा ट्रस्ट ने तारापुर में लगाया है सेवा शिविर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur disco dandiya night – अग्रसेन जयंती पर डिस्को डांडिया नाइट की धूम, गरबा और डांडिया की मस्ती में झूम उठा जमशेदपुर

Jamshedpur durga puja pandal electricity rate chart – दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर के पंडालों में अस्थायी बिजली कनेक्शन का दर चार्ट जारी, जानें 10 किलोवाट तक के रेट लिस्ट

Horoscope Know Your Day Saturday 10th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 10 अक्टूबर 2026

Jamshedpur fight : साकची बाजार में पार्किंग को लेकर मारपीट, हंगामा

jamshedpur sahityik mahakumbh-कोई भी तकनीक समाप्त नहीं कर सकती लेखक का अस्तित्व : के वनजा, साहित्यिक महाकुंभ छाप 3.0 में किताबों व एआई की प्रासंगिकता पर विद्वानों ने रखे तर्कपूर्ण विचार, एआई या डिजिटल स्क्रीन कभी नहीं दे सकती पुस्तक के स्पर्श व गंध जैसी अनुभूति

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur disco dandiya night – अग्रसेन जयंती पर डिस्को डांडिया नाइट की धूम, गरबा और डांडिया की मस्ती में झूम उठा जमशेदपुर

Jamshedpur durga puja pandal electricity rate chart – दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर के पंडालों में अस्थायी बिजली कनेक्शन का दर चार्ट जारी, जानें 10 किलोवाट तक के रेट लिस्ट

Horoscope Know Your Day Saturday 10th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 10 अक्टूबर 2026

Jamshedpur fight : साकची बाजार में पार्किंग को लेकर मारपीट, हंगामा

jamshedpur sahityik mahakumbh-कोई भी तकनीक समाप्त नहीं कर सकती लेखक का अस्तित्व : के वनजा, साहित्यिक महाकुंभ छाप 3.0 में किताबों व एआई की प्रासंगिकता पर विद्वानों ने रखे तर्कपूर्ण विचार, एआई या डिजिटल स्क्रीन कभी नहीं दे सकती पुस्तक के स्पर्श व गंध जैसी अनुभूति

jamshedpur saraikela police big catch : जमशेदपुर के कारोबारी निखार हत्याकांड में गैंगस्टर कन्हैया सिंह हिरासत में, पूछताछ जारी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News