
जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा का 50 वां स्थापना दिवस घोड़ाबांधा में धूमधाम से मनाया गया. झामुमो युवा मोर्चा नेता विक्टर सोरेन और झामुमो नेता प्रकाश सहाय के नेतृत्व में धूमधाम से पार्टी का 50वा स्थापना दिवस विधायक के आवासीय कार्यालय घोड़ाबांधा में मनाया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि घाटशिला विधायक सह झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन, विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रखण्ड अध्यक्ष बहादुर किस्कू, लाल्टू महतो, कालिपदो गोराई उपस्थित थे. सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा पार्टी कार्यालय में पार्टी का झंडोतोलन किया गया. उसके बाद सभी अतिथियों ने केक काटकर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया और अपने विचार रखे. इस क्रम में आने वाले पंचायत चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई. जिलाध्यक्ष द्वारा सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को निर्देश दिया गया की अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्यो की समीक्षा कर हेमंत सोरेन सरकार की हर योजना का लाभ हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें, ताकि कोई भी व्यक्ति सरकार की किसी भी योजना का लाभ लेने से वंचित न रह जाये. उसके बाद झामुमो नेता प्रकाश सहाय ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया. साथ ही पूरे क्षेत्र में लड्डू का वितरण किया गया. कार्यक्रम में विक्रम बेसरा, हरिशंकर चौबे, रतन सिंह, जगता सोरेन, मदन गोराई, राजू राणा,मुन्ना प्रमाणिक, शिबू दत्ता, लालबाबू राय, वीरेंन महतो, सुनील गोराई,संतोष महतो, शैलेंद्र महतो, बुका हो, अभिनव सिंह, रंजीत गोराई, जयराम महतो, अरूण सिंह, मंगल सोरेन, महावीर गुप्ता, तपन गोराई, मनोज समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

झामुमो सोनारी कागलनगर : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 50वां स्थापना दिवस के अवसर पर झामुमो जमशेदपुर के पूर्व नगर सचिव गोपाल महतो के नेतृत्व मे सोनारी कागलनगर नाला बस्ती में केक काट कर मोर्चा का स्थापना दिवस मनाया गया. इस अवसर पर जरूरतमंदो को 50 कम्बल एवं कोरोना महामारी से बचने के लिए मौक़े पर उपस्थित सभी के बीच मास्क का भी वितरण किया गया. गोपाल महतो ने कहा कि झामुमो के 50वें स्थापना दिवस पर उन सभी वीर शहीदों को नमन, जिनकी बदौलत झारखण्ड अलग राज्य बना, उन सभी शहीदों को हार्दिक श्रद्धांजलि. इस अवसर पर पूर्व सांसद सुमन महतो, शहीद निर्मल महतो की दीदी शांति महतो, झामुमो नेता लाल्टू महतो, धनाय मुर्मू, शिवशंकर महतो, राजेश महतो, मनिल महतो, रोहित लोहरा, सूरज सिंह, रॉकी सिंह, अर्जुन कर्मकार, अम्बुज महतो, राकेश रजक, चन्दन महतो, गणेश महतो, कोकिल, सोनू, संतुनू धीबर समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.





