
चाकुलिया : जमशेदपुर ग्रामीण चाकुलिया प्रखंड की सोनाहातू पंचायत में झामुमो पंचायत कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष साहेब राम माण्डी की अध्यक्षता में हुई.बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर माहंती उपस्थित थे. बैठक को संबोधित करते हुए श्री महंती ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है. कहा कि कार्यकर्ता पंचायत में पार्टी संगठन को मजबूत बनायें. बैठक में सोनाहातू पंचायत झारखंड मुक्ति मोर्चा कमिटी का पुनर्गठन किया गया.सर्वासमिति से अध्यक्ष सुकलाल सोरेन, उपाध्यक्ष रामजीवन नायक,सचिव संजीत महतो,कोषाध्यक्ष विधान मांडी,सह सचिव सुंदर हेम्ब्रम,संगठन सचिव श्याम हेम्ब्रम को चुना गया. इस मौके पर श्याम मांडी, मदन हेम्ब्रम, बलराम महतो, निर्मल महतो, लखन मांडी, मंगल हांसदा, मो गुलाब, असगर खान, अमर हांसदा, मो मौला, राजुल सिंह, बुबई दास, नंद दास समेत अन्य उपस्थित थे.





