
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना अंतर्गत चेपा पुल के पास मंगलवार शाम बाइक टकराने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।चेपा पुल के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर में भी तोड़फोड़ की गई। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को इलाके में क्यूआरटी (क्विक रेस्पांस टीम) टीम बुलानी पड़ी।
मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद तोहिद और राहुल मेडिकल स्टोर में काम करते हैं, मंगलवार को उनकी बाइक मेडिकल के सामने विक्की नाम के युवक के साथ टकरा गई। उन दोनों के बीच हल्की हाथापाई भी हुई बाद में रोहित और राहुल मेडिकल स्टोर के अंदर चले गए। थोड़ी देर बाद विक्की अपने 10 12 साथियों के साथ मेडिकल स्टोर में घुसा और मेडिकल स्टोर में मारपीट शुरू कर दी।
इधर सूचना पाकर आजाद नगर थाना प्रभारी विष्णु रावत दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख सभी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इलाके में क्यू आर टी टीम लगा दी है। वहीं थाना प्रभारी विष्णु रावत का कहना है कि इस मामले में अभी तक किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।





