
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर में तालाबंदी के बाद से उपजे विवाद को लेकर बुधवार को झामुमो कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे. वहां उन्होंने उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन सौंप कर जिला प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप कर ट्रस्ट बनाये जाने की मांग की. (नीचे भी पढ़ें)
झामुमो की ओर से बताया गया कि सूर्य मंदिर में वर्चस्व को लेकर विधायक सरयू राय व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समर्थित कमेटियों के बीच आये दिन विवाद व तालाबंदी तक हो रही है. इससे आनेवाले दिनों में बवाल बढ़ने की आशंक है. अतः इस मामले में जिला प्रशासन हस्तक्षेप करते हुए ट्रस्ट का निर्माण कर दे. जिला प्रशासन की देखरेख में ट्रस्ट का चुनाव हो, ताकि कोई भी उसमें हिस्सा ले सके.
















