जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुबिली पार्क स्थित निको एम्यूजमेंट पार्क डेढ़ वर्ष बाद एक बार फिर से खुल गया. मंगलवार से ही इसको खोल दिया गया. पहले यह कहा गया था कि शुक्रवार से खोला जायेगा, लेकिन अब मंगलवार से ही इसको शुरू कर दिया. पहले ही दिन लोग झूला झुलने समेत तमाम चीजों का आनंद लेने के लिए पहुंचने लगे. सैलानियों को कोरोना का गाइडलाइन पालन कराते हुए इंट्री दी गयी. कोरोना नियमों को ध्यान में रखते हुए पार्क को फिर से खोल दिया गया है. गौरतलब है कि विगत डेढ़ वर्ष से यह पार्क भी बंद पड़ा हुआ था. वैसे इस पार्क में लोग आकर्षक झूलों का मजा लेने पहुंचने लगे है. यहां एक से बढ़कर एक राइड्स का मजा बच्चे एवं बड़े ले रहे है. कोविड नियमों के तहत पिछले दिनों जुबिली पार्क को आम लोगों के लिए खोल दिया गया और अब इसके साथ जुबिली पार्क निको एम्यूजमेंट पार्क को भी खोले जाने की तैयारी की गयी थी, जिसके बाद मंगलवार से ही इसको खोल दिया गया. पार्क प्रबंधन के अनुसार जुबिली पार्क की तरह यहां भी पहचान पत्र के साथ ही लोगों की एंट्री दी गयी है. इसके अलावा थर्मल स्क्रीनिंग, सैनीटाइजेसन एवं सोशल डिस्टेनसिंग का पालन यहां अनिवार्य किया गया है. पार्क प्रबंधन द्वारा नियमित रूप से झूलों को सैनीटाइज़ किया जाएगा और तमाम कोरोना प्रोटोकॉल का पालन यहां किया जाएगा. हालांकि अभी वॉटर पार्क बंद रखा गया है. (नीचे देखे पार्क में बच्चों की मस्ती की तस्वीरें)








