
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई गौशाला रोड में गाना बजाने को लेकर दो रिश्तेदारों में विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई. मामला इतना बढ़ गया की एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया. इधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी हाथापाई की गई. घटना में दीपक सिंह नामक व्यक्ति पर चाकू से हमला हुआ है. घायल दीपक को इलाज के लिए तत्काल टीएमएच ले जाया गया जहां उसका इलाज अस्पताल के आईसीयू वार्ड में चल रहा है. दीपक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार होली को लेकर दीपक सिंह के परिजन नाच गाना कर रहे थे. इसी बीच विनोद सिंह जो की दीपक का रिश्तेदार बताया जा रहा है वह भी नाचने पहुंच गया. नाचने को लेकर ही विवाद शुरू हो गया और दोनो पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई. मारपीट इतनी बढ़ गई कि चाकूबाजी शुरू हो गई. चाकूबाजी में विनोद के भाई राजू को चोट आई. इधर घटना के बाद सूचना पाकर पहुंची जुगसलाई पुलिस के एएसआई के साथ भी किसी तीसरे पक्ष ने हाथापाई कर दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.





