जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो से मुलाकात की. झारखण्ड राज्य निर्माता एवं राज्य के सिरमोर दिशोम गुरू स्वर्गीय शिबू सोरेन” को सम्मान समर्पित करते हुए उनकी आदमकद प्रतिमा झारखण्ड विधानसभा के मुख्य गेट पर लगाने हेतु उन्हें ज्ञापन सौंपा. विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि गुरूजी स्वर्गीय शिबू सोरेन का संघर्षपूर्ण जीवन और झारखंड के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. गुरुजी हमेशा-हमेशा के लिए हम सब को छोड़कर चले गए हैं, लेकिन, इस राज्य के मार्गदर्शक एवं पथ प्रदर्शक के रूप में वे सदैव याद रखे जाएंगे.











