
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़नेवाले हुरलुंग इलाके में ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल करते हुए तीन सिलाई मशीनों का वितरण किया गया. इस अवसर पर स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी मौजूद रहे. विधायक ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया. वहीं विधायक ने महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने की अपील की और भरोसा दिलाया कि उन्हें जो भी जरूरत होगी अपने हुनर को निखारने में वे सहयोग करेंगे. साथ ही उन्होंने जल्द ही और सिलाई मशीनें उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया.














