
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला के राजनगर थाना अंतर्गत उरूघुटु गांव के समीप एक खेत से 25 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव की स्थिति काफी दयनीय बताई जा रही है. सुबह खेत की तरफ जा रहे ग्रामीणों ने इसकी जानकारी राजनगर थाना पुलिस को दी. जहां डीएसपी हेडक्वार्टर चन्दन कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. आशंका जताई जा रही है कि शव चार-पांच दिन पुराना है. शव की स्थिति क्षत-विक्षत होने के कारण पहचान नहीं हो सकी है. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. वैसे आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई है. हालांकि पुलिस ने इस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ भी बता पाना संभव होगा.







