
जमशेदपुर : मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत स्वीकृत मदनाबेड़ा गांव में शालबोनी से मदनाबेड़ा नदी किनारे तक लगभग तीन किलोमीटर तक, मद राशी 1.87 लाख का उद्घाटन शनिवार को जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी के द्वारा किया गया. उद्घाटन करने पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा विधायक का जोरदार स्वागत किया गया. उद्घाटन के दौरान विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता जनार्दन के साथ हर समय हम खड़े है. क्षेत्र भर से जहां भी सड़क, पुल- पुलिया आदि जैसे जनसमस्याओं से उन्हें अवगत कराया जा रहा है वहा पर अपनी सक्रियता दिखाते हुए वे प्राथमिकता के आधार पर उस समस्या का निराकरण करते जा रहे हैं. विधायक ने और कहा कि सरकार विकास पर विश्वास करती है. यही वजह है कि कोरोना खत्म होने के बाद पूरे झारखंड में चौतरफा विकास तेज रफ्तार के साथ हो रहा है. मौके पर बेलाजुड़ी पंचायत के मुखिया भगीरथ सिंह, उपमुखिया रोहित गोस्वामी, रूस धीवर, मालिन चंद्र मुर्मू, प्रदीप कुमार, मनोज धीवर,बासुदेव महतो, संतोष धीवर, संजीत कर्माकर, ग्रामप्रधान जोगन धीवर, बिनेश धीवर, गुनाधर धाल, बिरेन सिंह, गणेश चंद्रा हंसदा समेत काफी संख्या में महिला उपस्थित हुए. (नीचे भी पढ़ें)

स्टेट लेवल के टाइकोंडो प्रतियोगिता मे कांस्य पदक जीतने पर विधायक ने किया सम्मानित : जुगसलाई विधानसभा के बेलाजुडी पंचायत के अंर्तगत धनिया गांव निवासी पल्लवी मार्डी पिता सनातन मार्डी ने स्टेट लेवल के टाइकोंडो प्रतियोगिता मे कांस्य पदक जितने की खुशी में आज सत्तारूढ़ दल के सचेतक सह विधायक मंगल कालिंदी ने पल्लवी मार्डी के घर जा कर शॉल और गुलदस्ता ओढ़ाकर सम्मानित किया. विधायक ने पल्लवी को प्रेरणा देते हुए कहा है कि कोई भी कार्य असंभव नहीं है सिर्फ लगन और मेहनत की आवश्यकता है. आगे भी इसी प्रकार अपने परिजनों और जुगसलाई विधानसभा का नाम रोशन करें किसी भी प्रकार की सहायता की जरूरत हो तो मंगल कालिंदी हमेशा उनके साथ खड़ा है. मौके पर रूस धीवर, मालिन चंद्र मुर्मू, प्रदीप कुमार, मंगल महतो आदि मौजूद थे.











