• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, June 13, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

Tata workers union committee meeting – टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु की बड़ी घोषणा, कर्मचारियों को मिलेगा हायर एजुकेशन बेनीफिट, एनएस ग्रेड और एसोसिएट्स समेत तमाम ग्रेड के कर्मचारियों का होगा प्रोमोशन, जानें क्या हुआ कमेटी मीटिंग में

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शनिवार को जमशेदपुर के साकची स्थित नये बारी क्लब हाऊस में हुआ. यूनियन के अपने सभागार में रिपेयरिंग जॉब होने के कारण इस बार वहां इसका आयोजन किया गया. कमेटी मीटिंग की शुरुआत में पहले तो दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी गयी. (नीचे भी पढ़ें)

इसके बाद पिछले मीटिंग के मिनट्स को पढ़कर यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह ने सुनाया. सतीश सिंह के गले में दिक्कत होने के कारण सहायक सचिव सरोज सिंह ने इसे पढ़ा. मीटिंग के मिनट्स को पारित करने के बाद कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने एकाउंट पेश किया. हरिशंकर सिंह के एकाउंट्स पर कमेटी मेंबर एके गुप्ता ने आपत्ति जतायी, जिनकी आपत्तियों को हरिशंकर सिंह ने दूर किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान सेवानिवृत होने वाले कमेटी मेंबरों को विदाई दी गयी. जिन लोगों को विदाई दी गयी, उसमें भाष्कर तिवारी, आरआर शरण, सूरज यादव, गोपाल लाल और पीके दास थे जबकि कर्मचारी से ऑफिसर बने विक्रम शर्मा को भी यहां विदाई दी गयी. इस दौरान रिटायर होने वाले सारे कमेटी मेंबरों ने अपने अनुभव को साझा किया और यूनियन को और मजबूत बनाने पर बल दिया और कहा कि यूनियन काफी बेहतर काम कर रही है और अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु सबको लेकर चल रहे है, जिसके लिए सभी ने उनकी तारीफ की. (नीचे भी पढ़ें)

इसके बाद अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने कमेटी मेंबरों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने शुरूआत में ही कमेटी मेंबर आरसी झा द्वारा लिखकर दिये गये आवेदन का जवाब दिया और कहा कि उनको अगली बैठक में प्राथमिकता दी जायेगी, क्योंकि इस बार एनी अदर मैटर को शामिल नहीं किया गया है. एक व्यक्ति को बोलने दिया जायेगा तो और लोग भी चाहेंगे कि उनको बोलने दिया जाये. (नीचे भी पढ़ें)

अध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारी हितों में कई काम हुए है और आगे भी होंगे
टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग के दौरान अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने कमेटी मेंबरों को संबोधित किया. उन्होंने अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया और कहा कि उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार कर्मचारी हित में काम किया है और आगे भी करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि एस्टेट, लैंड, मार्केट का आरओ कराया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

इसी तरह सीएसआर, एचएसएम आइएम विभाग के अलावा वर्षों से रुके ए टू एफ ब्लास्ट फर्नेस का आरओ भी कराया गया है. यह एक सफलता के सामान है. उन्होंने पुरी सेमिनार और इंटक दिल्ली के अधिवेशन की भी जानकारी कमेटी मेंबरों को दी. उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के कई लेवल पर प्रोमोशन रुका हुआ है. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

उन सारे प्रोमोशन के मसले का हल निकाला जायेगा. उन्होंने बताया कि एनएस ग्रेड का चार ब्लॉक बना है. लेकिन तीन ही ब्लॉक का लाभ सबको मिल पाया है. इस कारण सभी के स्ट्रक्चर को दुरुस्त किया जायेगा. उन्होंने यह भी कहा कि एसोसिएट्स कल्चर के सारे लोग सीनियर एसोसिएट के बाद प्रोमोशन के लिए रुके हुए है. (नीचे भी पढ़ें)

ऐसे में प्रोमोशन को लेकर यूनिफार्म स्ट्रक्चर बनाया जायेगा. इसके अलावा बिष्टुपुर स्थित एसएनटीआइ में डिप्लोमा करने वाले कर्मचारियों को हायर एजुकेशन बेनीफिट अभी नहीं मिल रहा है. उन्होंने जानकारी दी कि डिप्लोमा ट्रेनिंग करने वालें को हायर एजुकेशन बेनीफिट दिलाने के लिए हम लोगों ने बातचीत की है और जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जायेगी. उन्होंने बताया कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो अगले माह एमडी टीवी नरेंद्रन सीधे कमेटी मेंबरों से रुबरु होंगे और उनके सवालों का जवाब देंगे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Tata steel tinplate wage revision : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुआ वेज रिवीजन समझौता, पुराना ग्रेड और नया ग्रेड का वेतन बढ़ा, मिलेगा दो साल का एरियर, नहीं बढ़ा डीए प्रति प्वाइंट, जाने क्या हुआ समझौता
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel tinplate wage revision : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुआ वेज रिवीजन समझौता, पुराना ग्रेड और नया ग्रेड का वेतन बढ़ा, मिलेगा दो साल का एरियर, नहीं बढ़ा डीए प्रति प्वाइंट, जाने क्या हुआ समझौता

June 12, 2026
Tata motors controversy : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 1101 रुपये चंदा काटने का मुद्दा गर्माया, टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री पहुंचे श्रम विभाग
कारपोरेट व यूनियन

Tata motors controversy : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 1101 रुपये चंदा काटने का मुद्दा गर्माया, टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री पहुंचे श्रम विभाग

June 10, 2026
Tata motors retirement : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने दी टाटा मोटर्स के सेवानिवृत कर्मियों को विदाई, किया गया सम्मानित
कारपोरेट व यूनियन

Tata motors retirement : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने दी टाटा मोटर्स के सेवानिवृत कर्मियों को विदाई, किया गया सम्मानित

June 8, 2026
Next Post

West Singhbhum noamundi congress - नोआमुंडी में कांग्रेसियों ने की भाजपा के खिलाफ नारेबाजी, किया पुतला दहन

Saraikela police questioned - सरायकेला पुलिस पर उठते सवाल, चांडिल में किसका राज ! अपहरण मामले में पुलिस के बनाये वीडियो पर एफआईआर, महंत मामले में शून्य

West Singhbhum urja mela - चक्रधरपुर में लगा ऊर्जा मेला, 17 आवेदन आयें, पांच का हुआ निष्पादन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइस में श्रीमद् भागवत कथा का दूसरा दिन, बाराह अवतार व भगवान कपिल के उपदेशों ने मन मोहा

Horoscope Know Your Day Saturday 13th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 13 जून 2026

Jamshedpur medical negligence : कदमा के नर्सिंग होम में ऑपरेशन से पहले मरीज की बिगड़ी तबीयत, महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था को लेकर पुलिस और गृह रक्षकों में विवाद, थानेदार के व्यवहार से होमगार्ड जवानों में गुस्सा, देखिये – video

Jamshedpur mgm hospital inspection : एमजीएम अस्पताल में चेकिंग अभियान, नशीला पदार्थ जब्त, देखिये – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइस में श्रीमद् भागवत कथा का दूसरा दिन, बाराह अवतार व भगवान कपिल के उपदेशों ने मन मोहा

Jamshedpur medical negligence : कदमा के नर्सिंग होम में ऑपरेशन से पहले मरीज की बिगड़ी तबीयत, महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था को लेकर पुलिस और गृह रक्षकों में विवाद, थानेदार के व्यवहार से होमगार्ड जवानों में गुस्सा, देखिये – video

Jamshedpur mgm hospital inspection : एमजीएम अस्पताल में चेकिंग अभियान, नशीला पदार्थ जब्त, देखिये – video

tata steel employees news : टाटा स्टील के कर्मचारी ले सकते हैं वीजी गोपाल स्कॉलरशिप, इस दिन तक ये लोग कर सकते हैं आवेदन

jamshedpur labour department : जमशेदपुर में श्रम मामलों को लेकर हुई सुनवाई, कई मसलों का हुआ निबटारा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News