
जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जेपी यादव के आदेश पर जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में कोविड 19 संक्रमण को देखते हुए नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया. इस दौरान मास्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने हेतु स्टेशन रोड गुरुद्वारा होते हुए चौक बाजार, महतो पाड़ा रोड, मारवाड़ी पाड़ा रोड होते हुए जुगसलाई रेलवे फाटक तक अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत नगर परिषद अंतर्गत चौक चौराहों, बाज़ार, दुकानों व प्रतिष्ठानों में कोविड-19 का दिशा निर्देशों का उल्लघंन करने वाले दुकानदार व आम नागरिकों से जुर्माना स्वरूप 11,500 रुपया वसूला गया. इस अभियान में मुख्य रूप से नगर परिषद के नगर प्रबंधक, प्रभारी कर दरोगा, प्रभारी कर वसूलक, कनीय अभियंता, गृह रक्षक, सुपरवाइजर एवम नगर परिषद कार्यालय के अन्य कर्मी व सर्विलांस टीम के सदस्य उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें, किन दुकानदारों से वसूला गया जुर्माना)
इन से लिया गया जुर्माना
वात्या हैंडलूम, अन्नपूर्णा साड़ी, सोनी चमनलाल, सोनू हाउसरी, इंदर वीर हाउसरी, अग्रवाल साड़ी स्टोर, वर्णवाल टेक्सटाइल, गोयल स्टोर, भगवती एंटरप्राइजेज, न्यू फैशन बाजार, गौरव मेडिकल, विनायक आयुर्वेद, गोलछा कपड़ा दुकान और सलोनी एंटरप्राइजेज.














