जमशेदपुर : टाटा स्टील के एलडी-2 एंड स्लैब कास्टर की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन डिपार्टमेंट के कन्फेंरेस हाल में किया गया. उद्धाटनकर्ता एवं मुख्य अतिथि के रूप में टीएमएच के मेडिसिन विभाग के सिनियर डाक्टर मनीष थे. इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान के महत्व एवं इससे संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां लोगों को दी. स्वागत भाषण एलडी-2 चिफ हितेश साह ने किया. कार्यक्रम का संचालन कमेटी मेम्बर आरके झा एवं धन्यवाद ज्ञापन सिनियर मैनेजर एचआरएम चन्द्रशेखर ने किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया एवं 139 लोगों ने रक्तदान किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में आफिस स्टाफ के साथ एलडी-2 के तमाम कमेटी मेम्बरों का सराहनीय योगदान रहा.



