जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई पुलिस ने नशा का कारोबार करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पकड़ा गया व्यक्ति जुग सलाई खरकई नदी के पास गरीब नवाज कॉलोनी के पास रहने वाला मोहम्मद नौशाद है. उसके पास से पुलिस ने 5.35 ग्राम ब्राउन शुगर, दो मोबाइल सेट और एक स्कूटी बरामद किया गया है. इससे पहले भी वह नशा का कारोबार करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल जा चुका है. बताया जाता है कि पुलिस की टीम छापामारी कर रही थी. इसी बीच खरकई नदी के पास रेलवे पुल के बेसमेंट के पास स्कूटी सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा गया. उसकी तलाशी ली गयी तो उसके डिक्की से ब्राउन शुगर को जब्त किया गया. उसको पुलिस ने जेल भेज दिया है. डीएसपी तौकीर आलम और जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खां के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया था.















